निर्माणाधीन बैरसिया बायपास का निरीक्षण करते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह। साथ में बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा।
भोपाल के बैरसिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संजीवनी क्लिनिक शुरू होगी। गुरुवार को बैरसिया में निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने यह निर्देश दिए। बैरसिया बायपास समेत निर्माणाधीन बिल्डिंग भी कलेक्टर ने देखीं।
.
गुरुवार को कलेक्टर ने बैरसिया क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निर्माणाधीन बैरसिया बायपास का निरीक्षण कर विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पुष्पा गुरु को निर्देश दिए कि जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में संजीवनी क्लिनिक का संचालन करें। उन्होंने ओपीडी व्यवस्था को बेहतर करने को कहा।
अस्पताल परिसर में बिल्डिंग का निरीक्षण कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर संबंधित एजेंसी एवं विभाग को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम बैरसिया आशुतोष शर्मा को नगर पालिका एवं अस्पताल प्रशासन के सहयोग से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, बायो वेस्ट का वैज्ञानिक निपटान और सीवर लाइन की समस्या का निराकरण करने को कहा। बैरसिया बायपास का निरीक्षण कर कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।