पुलिस लाइन ग्राउंड पर फूलों की रंगोली बनाई गई व सजावट की गई है।
नर्मदापुरम में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड मैदान में होगा। मुख्य समारोह में लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। पचमढ़ी स्थित राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वज
.
पुलिस लाइन ग्राउंड की सजावट
पुलिस लाइन ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थल को फूलों की रंगोली और तिरंगे के तीन रंगों से सजाया गया है।
मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
- सुबह 9:00 बजे: ध्वजारोहण और राष्ट्रगान।
- 9:02 – 9:25 बजे: प्रभारी मंत्री राकेश सिंह परेड का निरीक्षण करेंगे। मार्च पास्ट दल मार्च पास्ट प्रस्तुत करेगा। प्रभारी मंत्री दल नायकों से परिचय प्राप्त कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगे।
- 9:25 – 9:55 बजे: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का संदेश का सीधा प्रसारण।
- 9:55 बजे: प्रभारी मंत्री द्वारा बधाई संदेश का वाचन और गुब्बारे आकाश में छोड़े जाएंगे।
- इसके बाद मध्यप्रदेश गान और पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।
- 10:45 – 11:15 बजे: प्रभारी मंत्री द्वारा पुरस्कार वितरण।
पुलिस लाइन ग्राउंड पर सजावट की गई है।
राजभवन में कार्यक्रम
पचमढ़ी स्थित राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में 300 अतिथियों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ डोम बनाया गया है। आर्मी बैंड प्रस्तुति देगा। राजा भभूत सिंह की स्मृतियों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
शाम 5 बजे राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह भी शामिल होंगे।