ग्रामीणों ने काटे गए पेड़ों की जगह पर आम, जामुन के पौधे लगाए।
बालाघाट के किरनापुर जनपद की सालेटेका पंचायत में राइस मिल स्थापना का विवाद खत्म हो हो गया है। पंचायत ने श्री गुरुदेव राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई एनओसी को रद्द कर दिया है। आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने काटे गए पेड़ों की जगह पर आम, जामुन सहि
.
राइस उसना प्लांट लगाने की अनुमति पर लगी रोक
छत्तीसगढ़ की कंपनी को 35 एकड़ पंचायत भूमि पर राइस उसना प्लांट लगाने की इजाजत दी गई थी। सरपंच मीना बिसेन ने 25 फरवरी 2025 को बिना ग्रामीणों की सहमति के एनओसी जारी कर दी थी। कंपनी ने जमीन को समतल करने के लिए हजारों पेड़ों को काट दिया था।
पंचायत और कंपनी की कार्रवाई का ग्रामीणों ने किया विरोध
ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि उद्योग से क्षेत्र का जलस्तर और पर्यावरण प्रभावित होगा। लगातार विरोध के बाद सरपंच ने 20 जून 2025 को ग्राम सभा के प्रस्ताव से एनओसी रद्द कर दी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1 हजार पौधे लगाए गए।
आम, जामुन सहित एक हजार पौधे लगे
सामाजिक कार्यकर्ता निशांत बिसेन ने बताया कि कंपनी अब प्लांट के लिए लाया गया सामान वापस ले जा रही है। ग्रामीणों ने 15 अगस्त को काटे गए पेड़ों की जगह पर आम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के एक हजार पौधे लगाए हैं। पंचायत की जमीन सरकार की इजाजत के बिना किसी को नहीं दी जा सकती है।
ग्रामीण सुरेन्द्र डोंगरे बताते है कि गांव में इंडस्ट्री न लगे, इसकी लड़ाई सतत जारी है। अभी मामला कोर्ट में है, हमारी लड़ाई जारी है, लेकिन इस जमीन और जंगल को बचाने अंतिम समय तक लड़ते रहेंगे।