Last Updated:
Fastag Annual Pass- एनुअल फास्टैग पास को मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है. इसक लिए फास्टैग का सही तरीके से गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है. साथ ही वेलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी वीआरएन स…और पढ़ें
फास्टैग पास कल से काम करना शुरू कर चुका है. एनुअल फास्टैग पास को मौजूदा FASTag पर एक्टिवेट किया जा सकता है. इसके लिए फास्टैग का सही तरीके से गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है. साथ ही वेलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर यानी वीआरएन से भी लिंक होना चाहिए. यह पास उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बहुत ज्यादा यात्रा करते हैं. इससे फास्टैग की औसतन प्रति टोल लागत 50 रुपये से घटकर 15 रुपये हो जाएगी.
- राजमार्ग यात्रा ऐप जाएं.
- अब ‘एनुअल पास’ का विकल्प चुनें.
- प्री-बुक पर क्लिक करें.
- ‘रेडी टू गेट स्टार्ट’ का पेज खुलेगा, ‘गेट स्टाटर्ड’ पर क्लिक करें.
- अब अपने वाहन का नंबर दर्ज करें.
- अब वाहन की डिटेल खुलेगी उसे चेक करें.
- आपके नंबर पर ओटीपी आएगा. आप यहां दूसरा नंबर भी डाल सकते हैं.
- ओटीपी डालकर ‘प्रोसीड’ पर क्लिक करें.
- अब पेमेंट का ऑप्शन आएगा. 3,000 रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पूरा करें.
- इसके बाद ‘कंटिन्यू एंड पे’ पर क्लिक करें.
- आपका फास्टैग एनुअल पास बन जाएगा.
Fastag पास की कीमत और लिमिट क्या है?
एक फास्टैग पास कितनी गाडियों के लिए मान्य है?
फास्टैग पास सिर्फ एक ही वाहन के लिए मान्य होगा. जिस वाहन के रजिस्ट्रेशन से फास्टैग को लिंक किया गया है, उसी के लिए इसका इस्तेमाल होगा. फास्टैग को सही तरीके से विंडशील्ड पर लगाना भी होगा. ऐसा न करने पर यह ब्लैकलिस्ट भी हो सकता है.
फास्टैग पास के लिए 200 ट्रिप की गिनती कैसे होगी?
फास्टैग पास को रिचार्ज कैसे करें?
फास्टैग सालाना पास को राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट के जरिए ही रिचार्ज किया जा सकता है. इसके लिए प्रक्रिया नया पास खरीदने के जैसी ही है. बस ‘बाय’ वाले ऑप्शन की जगह आपको ‘रिचार्ज’ को चुनना होगा.
कहां काम करेगा फॉस्टैग पास?
फास्टैग सालाना पास केवल ऐसे राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर ही काम करेगा, जिनका संचालन NHAI करती है. राज्य सरकार द्वारा संचालित हाईवे और एक्सप्रेसवे पर यह काम नहीं करेगा. FasTag Annual Pass से जुडे़ किसी भी तरह के सवाल और समस्या के लिए 1033 नंबर पर कॉल करें या annualpass@ihmcl.com पर मेल करें.