एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से युएई में होगी. इस बार टूर्नामेंट 20 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारतीय टीम की तैयारी जोरों शोरों पर है. टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. भारतीय टीम अभी तक 8 बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है. इस बार टीम इंडिया का लक्ष्य 9वां खिताब जीतने पर होगा. आज हम आपको एशिया कप इतिहास के सबसे सफल कप्तान के बारे में बताएंगे…
महेंद्र सिंह धोनी
एशिया कप के सबसे सफल कप्तान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2010 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप को अपने नाम किया था. उसके बाद धोनी की अगुवाई वाली यंग भारतीय टीम साल 2016 में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में जीत हासिल की थी. धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 14 में से 9 मैच जीतने में कामयाब रही है. 4 में हार मिली और वहीं 1 मैच ड्रॉ रहा है.
ये भी पढ़ें: रफ्तार का सौदागर…6 सालों तक नंबर-1 पर था दुनिया का ये घातक गेंदबाज, कांप उठते थे बल्लेबाज
रोहित शर्मा की कप्तानी
भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में भी 2 बार एशिया कप का खिताब जीतने में सफल रही है. रोहित कप्तानी में साल 2018 में खेले गए एशिया कप का टाइटल टीम इंडिया ने अपने नाम किया था. वहीं साल 2023 में भारतीय टीम एक बार चैंपियन बनी थी. वे एशिया कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप इतिहास में 11 मैच जीते हैं.
भारत की 9वें खिताब पर होगी नजर
भारतीय टीम एशिया कप के टाइटल को 9वीं बार जीतना चाहेगी. ऐसे में टीम इंडिया इसकी तैयारी में जोरों शोरों से लगी है. भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर सूर्यकुमार यादव करते दिख सकते हैं. वहीं भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं. तिलक वर्मा 3 नंबर के लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकते हैं. वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो प्लेइंग 11 की अनाउंसमेंट 19 अगस्त को हो सकती है.