दंपती ने इच्छा मृत्यु के लिए आवेदन दिया।
डिंडोरी में 5 डिसमिल जमीन के विवाद ने एक परिवार को इच्छा मृत्यु मांगने पर मजबूर कर दिया है। शुक्रवार को रेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी के समक्ष समनापुर गांव के गुप्ता दंपती ने यह आवेदन दिया। आज सुबह एस वाहिनी सिंह गुप्ता दंपती को सुनवाई
.
47 वर्षीय अनिल गुप्ता ने 15 साल पहले समनापुर-डिंडोरी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगल दास सोनवानी से जमीन खरीदी थी। 10 साल तक खाली पड़ी जमीन पर पड़ोसी रट्टू लाल और उनकी पत्नी दुलारी बाई ने कब्जा कर लिया। 2024 में तहसीलदार ने पुलिस की मौजूदगी में गुप्ता को कब्जा दिलवाया।
हाउस में प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी को आवेदन देते दंपती।
अधिकारियों के जाते ही दुलारी बाई ने अपनी बेटी और दामाद के साथ विवाद शुरू कर दिया। दुकान निर्माण कार्य शुरू होने पर महिला मजदूरों को परेशान किया। गुप्ता ने शांति के लिए दो फीट जमीन और छोड़ दी।
आदिवासी महिला ने आजक्स थाने में शिकायत की, लेकिन दस्तावेज सही नहीं होने के कारण केस दर्ज नहीं हुआ। एसडीएम न्यायालय से दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गुप्ता का आरोप है कि महिला आदिवासी एक्ट में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस और प्रशासन से मदद न मिलने पर दंपती ने प्रभारी मंत्री को इच्छा मृत्यु का आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि सुनवाई न होने पर वे परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे।