स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साउथ अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा टी-20 मैच आज केर्न्स के कैजलीज स्टेडियम में खेला जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा।
तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। कंगारुओं ने पहला मैच 17 रन से जीता था। वहीं, दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने 53 रन से जीता था। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डर डसन, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 कैजलीज स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच दोपहर 2:45 बजे से शुरू होगा।
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का 89 साल की उम्र में सिडनी में निधन हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अगस्त 2025 को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…

18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ब्रेविस की 41 बॉल पर सेंचुरी से जीता साउथ अफ्रीका
22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस के पहले टी-20 शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 53 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की 11 महीनों में पहली हार है। टीम ने इस दौरान लगातार 9 मैच जीते थे। पढ़ें पूरी खबर…
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया ने लगातार नौवां टी-20 जीता
ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका पर 17 रन से हरा दिया। यह कंगारुओं की टी-20 में लगातार 9वीं जीत है। पढ़ें पूरी खबर…