पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने निकाला कैंडल मार्च।
मऊगंज में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार की रात तिरंगा यात्रा और कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह यात्रा शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय से शुरू होकर चाक मोड़ तक पहुंची।
.
कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरिलाल कोल शामिल थे। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, जनपद पंचायत हनुमना अध्यक्ष गोविंद तिवारी और पार्षद विश्वनाथ मिश्र भी उपस्थित रहे। राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कैंडल मार्च के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता।
कार्यक्रम के समापन पर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन है। कांग्रेस कार्यकर्ता जल्द ही जेल भरो आंदोलन करेंगे। मऊगंज की सड़कों पर तिरंगे और मोमबत्तियों की रोशनी से माहौल रोशन हो उठा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे जनता के साथ अन्याय और लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कैंडल मार्च की अन्य तस्वीरें…


