दादागुरु बोले- पेड़-पौधों, पहाड़ों में कृष्ण को देखें: जन्माष्टमी पर पर्यावरण सुरक्षित रखने की अपील; साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर – Chhindwara News

दादागुरु बोले- पेड़-पौधों, पहाड़ों में कृष्ण को देखें:  जन्माष्टमी पर पर्यावरण सुरक्षित रखने की अपील; साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर – Chhindwara News


छिंदवाड़ा में दादा गुरु ने कहा कि हम अपने निजी स्वार्थ के लिए पेड़-पौधों को काट रहे हैं। आज जन्माष्टमी से हम पेड़-पौधों, पहाड़ों में भगवान श्रीकृष्ण को देखें। जब हम उनमें कृष्ण को देखेंगे तो उन्हें नहीं काट पाएंगे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का

.

छिंदवाड़ा में शहर के दशहरा मैदान में शनिवार की देर शाम गौली समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसका समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ हुआ। कार्यक्रम में नर्मदा मिशन के संस्थापक दादा गुरु महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

वहीं मंच पर सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत CEO अग्रिम कुमार,जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जगह-जगह मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया।

दादा गुरु की उपस्थिति में हुआ आयोजन।

दादा गुरु की उपस्थिति में हुआ आयोजन।

दादागुरु बोले : पेड़-पौधे पहाड़ों में कृष्ण को देखें श्रीकृष्ण प्राकट्य दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न मंडलियों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मंच से गूंजते भजनों के बीच भक्तों ने झूमकर आनंद लिया। अंत में पारंपरिक ढंग से टोली द्वारा मटकी फोड़ी गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक पहुंचे।

दादा महाराज बोले कि कृष्ण ने भी गोवर्धन को अपना स्वरूप बताते हुए खुद को गिरिराज बताया था और पेड़ पौधों को भी अपना स्वरूप दिखाया था। वर्तमान समय में हम अपने निजी स्वार्थ के लिए पेड़ पौधों को काट रहे हैं।

आज कृष्ण जन्माष्टमी हम पेड़-पहाड़ों के अंदर कृष्ण को देखेंगे और जब हम देखेंगे तो अपने निजी स्वार्थ के लिए पेड़ को नहीं काट पाएंगे। जैसे कृष्ण ने जमुना का शुद्धिकरण किया, कालिया का वध किया। स्वच्छता का संदेश दिया। वैसे ही हम अपने गांव को साफ बनाए रखें।

इसके अंदर हम अपने कृष्ण, ठाकुर, परमात्मा और ईश्वर को देखेंगे उन्होंने सभी जिले वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

जन्माष्टमी पर दिन में सांसद सहित लोगों ने साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

जन्माष्टमी पर दिन में सांसद सहित लोगों ने साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।



Source link