मंडला में कांग्रेस को मिला नया जिलाध्यक्ष: डॉ. मर्सकोले ने सरकारी नौकरी छोड़ चुनी राजनीति; अब संभालेंगे पार्टी संगठन की कमान – Mandla News

मंडला में कांग्रेस को मिला नया जिलाध्यक्ष:  डॉ. मर्सकोले ने सरकारी नौकरी छोड़ चुनी राजनीति; अब संभालेंगे पार्टी संगठन की कमान – Mandla News


मंडला के नए जिलाध्यक्ष बने डॉ. अशोक मर्सकोले।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 71 जिलों में शनिवार को शहरी और ग्रामीण अध्यक्षों की घोषणा की है। मंडला जिले की कमान डॉ. अशोक मर्सकोले को सौंपी गई है। 47 वर्षीय डॉ. मर्सकोले एमबीबीएस और नेत्र रोग के विशेषज्ञ हैं। वे पहले जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक के प

.

डॉ. मर्सकोले ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश किया। वे निवास विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे मंडला से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, लेकिन भाजपा की संपतिया उइके से चुनाव हार गए।

पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने किया नए जिला अध्यक्ष का स्वागत।

नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी और निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े समेत कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। जन्माष्टमी के दिन अध्यक्ष बनने को डॉ. मर्सकोले ने विशेष संकेत माना है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता भ्रष्टाचार को समाप्त करना और जिले की तीनों विधानसभा सीटें जीतना है।

जिलाध्यक्ष को बधाई देने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी



Source link