शिवपुरी में एक मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। खांदी गांव निवासी खुशबू धाकड़ की बेटी का जिला अस्पताल में निधन हो गया।
.
खुशबू ने बताया कि 17 महीने पहले उनकी शादी लाखन धाकड़ से हुई थी। बेटी के जन्म के बाद सास कुंदन ने उन्हें घर से अलग कर दिया। सास को बेटे की चाह थी। बेटी के बीमार होने पर भी सास ने इलाज कराने से मना कर दिया।
खुशबू के अनुसार, सास ने पति को भी अपने पक्ष में कर लिया। पति द्वारा मारपीट करने पर वह मायके चली गईं। बच्ची दिव्यांशी की हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में उन्हें सतनबाड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बच्ची की मौत हो गई।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय रिशेश्वर ने बताया कि खुशबू 5-6 महीने बिहार में रहने के बाद अगस्त में ससुराल लौटी थीं। दस्तक अभियान के दौरान बच्ची की जांच की गई थी। कई मेडिकल समस्याएं थीं। नियमित उपचार के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका।