- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Main Accused Usman Patel Pleaded With The Police After His Arrest, Said Leave It Was A Mistake, I Did Not Know That I Will Become A Villain Instead Of A Hero.
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुहर्रम के दिन प्रतिबंध के बाद भी ताजिए निकालने के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद उस्मान पटेल।
- टीआई से बोलता रहा इस बार छोड़ दो कभी गलती नहीं करूंगा, कांग्रेसी पहुंचे थे बचाव करने
- खजराना मामले में आधा दर्जन मुख्य आरोपी फरार हुए, अभी और लोगों पर लगेगी रासूका
मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित खजराना में मुहर्रम के दिन प्रतिबंध के बाद भी ताजिए उठाने और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद उस्मान पटेल गिरफ्तारी के बाद से ही रिहाई की गुहार लगा रहा। वह टीआई और स्टाफ के सामने रूआंसा रहा। वह बोलता रहा कि नेतागिरी के चक्कर में बड़ी गलती हो गई। सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी भीड़ उमड़ पड़ेगी। सोशल मीडिया पर खुद की झांकी बाजी ही भारी पड़ गई। पोस्ट और वीडियो वायरल हुए और विलेन बन गया। इस दौरान वह बार-बार खुद पर हो रही कार्रवाई की जानकारी लेता रहा।
खजराना टीआई दिनेश वर्मा बताया कि ताजिए उठाने के मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को अभी इस कांड में आधार दर्जन वो नाम पता चले हैं। इसमें मुख्य भूमिका निभाने वालों के साथ थे। वे अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमार की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तारी कर रासुका जैसी ही कार्रवाई की जाएगी। जितने भी आरोपी जुलूस में शामिल होने के साथ नारेबाजी कर रहे थे उनकी भी तलाश जारी है। पुलिस ने उस घटना के वक्त के सारे वीडियो इकट्ठा कर लिए है। अब आसपास के लोगों को दिखाकर भीड़ में शामिल आरोपियों की पहचान करवाई जा रही है।
पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोला- समाज के युवाओं के सामने हीरो बनना चाहता था, गलती हो गई
अफसरों का कहना है कि सबसे पहले खजराना पुलिस ने मुख्य आरोपी उस्मान पटेल को ही पकड़ा। टीआई आरडी कानवा ने उसकी गिरफ्तारी की है। उसकी पिस्टल और सामान घर पर देकर जीप में बैठाकर ले गए। परिजन पीछे लगे। उन्हें लगा कि खजराना या कनाड़िया ले जाएंगे, लेकिन उसे लसूड़िया थाने जेल में रखा गया है। रास्ते भर वह गिड़गिड़ाता रहा। बोला कि गलती हो गई। समाज के युवाओं की नजरों में हीरो बनना चाहता था, लेकिन सोशल मीडिया औऱ वीडियो वायरल होने से विलेन बन गया हूं। वह बार-बार यही पूछता रहा कि आखिर क्या कार्रवाई हो रही है।
हालांकि पुलिस ने उसे कुछ नहीं बताया। शाम को आदेश बताया कि रासुका लगा दी गई है। इसके बाद से उसका कहना है कि इतना पैसा होने के बाद भी जिंदगी हवालात में काटना पड़ेगी। उधर, अफसरों ने बताया कि उस्मान पटेल की मदद करवाने के लिए कुछ कांग्रेस नेता भी खजराना थाने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें बाहर से ही रवाना कर दिया था। पता चला है कि उस्मान ने ताजिए निकालने के बाद खुद के वीडियो वायरल किए। फेसबुक पर अपने आप को शेर बताकर लिखा कि ऐसा पूरे शहर में कोई नहीं जिसने ताजिया निकाला हो। जब माहौल बना तो उसने अपनी पोस्ट डिलीट करवा दी।
0