कटनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े: हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल जब्त – Katni News

कटनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े:  हथियार लहराते आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल जब्त – Katni News


कटनी के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के भट्टा मोहल्ले में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक युवक हथियार लहराता हुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को ग

.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

वीडियो से हुई पहचान

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल और कट्टा लहराता हुआ धमका रहा था।

पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हथियार लहराने वाले आरोपी की पहचान रोशन ठाकुर के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा, एक पिस्टल और कुछ कारतूस भी जब्त किए हैं।



Source link