शाही सवारी में भगवान भोलेनाथ का रूप धारण किए हुए कलाकार।
नलखेड़ा नगर में सोमवार को प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 10 हजार श्रद्धालु जुटे। फूलों से सजी पालकी में भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में सजाया गया। सवारी दोपहर में गुप्तेश्वर महादेव मं
.
सवारी में स्कूलों और सामाजिक संगठनों की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शिव परिवार, बाबा अमरनाथ और पहलगाम आतंकी हमले की झांकियों ने विशेष ध्यान खींचा। कलाकारों ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य किया।
वनमानुष, सेठ-सेठानी और राधा-कृष्ण की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। हर गली और चौक पर भोले के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
नगर के कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई।
मां बगलामुखी मंदिर में महाआरती
भोले के भजनों पर भक्त नाचते रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। कई संगठनों ने 20 से अधिक स्थानों पर मंच सजाकर स्वागत किया। भक्तों को फलाहारी खिचड़ी, खीर और फल बांटे गए। मां बगलामुखी मंदिर पर भोलेनाथ का विशेष जलाभिषेक और महाआरती की गई। इस दौरान हुई वर्षा में भी भक्तों की आस्था बनी रही।
सवारी से पहले विधायक भेरूसिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर समेत कई नेताओं ने पूजन किया।
शाही सवारी की अन्य तस्वीरें…


