पचमढ़ी में गोबर चिपकने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे; VIDEO: आरएसएस पदाधिकारी समेत 7 लोग हुए थे घायल; विहिप कार्यकर्ता बोले- यह सोची समझी साजिश – narmadapuram (hoshangabad) News

पचमढ़ी में गोबर चिपकने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे; VIDEO:  आरएसएस पदाधिकारी समेत 7 लोग हुए थे घायल; विहिप कार्यकर्ता बोले- यह सोची समझी साजिश – narmadapuram (hoshangabad) News


दोनों पक्षों की तरह से महिला पुरुष ने लाठी और पत्थर हमला किया।

नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में मामूली विवाद सोमवार को अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद की वजह गाय का गोबर सड़क पर चिपकने को लेकर दो परिवारों के बीच हुआ झगड़ा था, जो लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के हमले तक पहुंच गया। घटना का वीडियो अब सामने आया है

.

घटना में कुल 7 लोग घायल हुए, जिन्हें पहले पचमढ़ी सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मारपीट के इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

गोबर चिपकने पर शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला

मामला पचमढ़ी के नालंदा टोला क्षेत्र का है। चंद्रप्रकाश मालवीय नामक युवक अपनी जिप्सी से घर लौट रहा था। रास्ते में मंसूर अली के घर के सामने सड़क पर जिप्सी का टायर गाय के गोबर से सना हुआ था। जब जिप्सी गुजरी, तो गोबर सड़क पर चिपक गया। इसी बात पर मंसूर अली की पत्नी ने आपत्ति जताई और चंद्रप्रकाश पर झाड़ू से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे घनश्याम मालवीय पर भी हमला हुआ। इसके बाद दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं और पुरुषों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वीडियो में झगड़ा फिल्मी अंदाज में होते दिखाई दे रहा है, जहां लोग ईंट-पत्थर फेंकते और मारपीट करते नजर आते हैं।

लाठी डंडे से मारपीट की गई।

बुजुर्ग माता-पिता पर भी हमला

घटना के दौरान घनश्याम मालवीय के बुजुर्ग माता-पिता काशीराम और शांतिबाई को भी चोटें आईं। वीडियो में वे खुद को बचाते नजर आ रहे हैं। मालवीय परिवार के चंद्रप्रकाश, घनश्याम, धीरेन्द्र भी घायल हुए। वहीं दूसरी ओर मंसूर अली और रफीक खान सहित दो लोग दूसरे पक्ष से घायल हुए हैं।

आरएसएस पदाधिकारी भी झगड़े में घायल

इस झगड़े में आरएसएस के शारीरिक खंड के पदाधिकारी घनश्याम मालवीय भी घायल हुए हैं। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यह कोई सामान्य झगड़ा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला

पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ऊईके ने बताया कि घनश्याम मालवीय की रिपोर्ट पर मंसूर अली, बानो बी, महफूज अली, आसिफ अली, रफीक, इरफान और जफर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मंसूर अली की शिकायत पर धीरेन्द्र, घनश्याम और चंद्रप्रकाश मालवीय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

बजरंग दल और विहिप ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी सामने आए। उन्होंने कहा कि यह हमला हिंदू विरोधी मानसिकता और हिंसक प्रवृत्ति का नतीजा है। सोमवार को पिपरिया में धरना देकर चक्काजाम किया गया और एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।

उन्होंने मांग की कि मारपीट में शामिल मंसूर अली के परिवार के सभी सदस्यों के नाम FIR में जोड़े जाएं और अगर उनके घरों पर कोई अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाए। एसडीएम ने बताया कि ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी।



Source link