राजगढ़ में 21 अगस्त से रोजगार कैंप लगने जा रहा है। कैंप में सुपरवाइजर से सुरक्षा गार्ड तक के लिए भर्ती होगी। रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित कैंप 30 अगस्त तक जिले के अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे।
.
कैंप का समय और जगह भर्ती कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे। इनका शेड्यूल इस प्रकार है,
- 21 अगस्त: जनपद पंचायत ब्यावरा
- 22 अगस्त: नरसिंहगढ़
- 25 अगस्त: जीरापुर
- 26 अगस्त: पीजी कॉलेज, ब्यावरा
- 28 अगस्त: खिलचीपुर
- 29 अगस्त: जनपद पंचायत, राजगढ़
- 30 अगस्त: आजीविका भवन, सारंगपुर
इन कैंपों में इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज लेकर पहुंच सकते हैं और पंजीयन करा सकते हैं।
उम्मीदवार के लिए योग्यताएं भर्ती के लिए कुछ योग्यताएं तय की गई हैं। आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। उम्र 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। मेल कैंडिडेट की मिनिमम ऊंचाई 168 सेमी, वेट 56 से 90 किलो और चेस्ट 80 से 85 सेमी होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज और पंजीयन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को दस्तावेज लाने होंगे-
- 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
पंजीयन के लिए 350 रुपए फीस क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार, भर्ती अधिकारी सुरेंद्र कुमार पोटर से मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वेबसाइट www.ssciindia.com पर भी भर्ती रिगार्डिंग जानकारी मौजूद है।
ट्रेनिंग, नौकरी और सैलरी के साथ कई फायदे सलेक्टेड कैंडिडेट को एक महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें 65 साल की उम्र तक परमानेंट नौकरी का मौका मिलेगा। सैलरी 14,000 से 22,000 रुपए प्रति माह होगी। नौकरी के लिए सलेक्टेड कैंडिडेट को देश के मेन जगहों जैसे लाल किला, खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप, चित्तौड़गढ़ किला, एसबीआई, आईडीबीआई बैंक, भोपाल एम्स, इंदौर, पीथमपुर, दिल्ली और गुरुग्राम में पोस्ट किया जाएगा।
नौकरी के साथ-साथ कर्मचारियों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें प्रोविडेंट फंड (पीएफ), पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा और प्रमोशन की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, सलेक्टेड सुरक्षा कर्मियों के दो बच्चों को देहरादून के आईपीएस स्कूल में पढ़ाई का मौका मिलेगा।