आचार्य समयसागर पर टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश: अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में विरोध, 12 लोगों पर एफआईआर की मांग – Ashoknagar News

आचार्य समयसागर पर टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश:  अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कई राज्यों में विरोध, 12 लोगों पर एफआईआर की मांग – Ashoknagar News



अशोकनगर में मंगलवार को जैन समाज ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आस्था के प्रतीकों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में समाजजन गांधी पार्क में एकत्रित हुए और आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कोतवाली थाने

.

जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में की थी विवादित टिप्पणी जैन समाज का कहना है कि 16 अगस्त को गंज मंदिर के पास आयोजित “जिज्ञासा समाधान” कार्यक्रम के दौरान मंच से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य समय सागर महाराज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। मंच पर मौजूद मुनि सुधासागर महाराज की मुस्कान और प्रतिक्रिया को भी आपत्तिजनक बताया गया।

12 लोगों पर की कार्रवाई की मांग ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संतोष पटना, प्रमोद वारदाना, प्रशांत सानौधा समेत 10-12 लोगों ने आपत्तिजनक वक्तव्य दिए। इस घटना के बाद देशभर में जैन समाज के लोग आक्रोश में हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में समाजजनों ने पुतले जलाए और विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।

जैन समाज का कहना है कि सार्वजनिक मंच से उनके पूज्य गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक बातें उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।

जैन समाज के लोगों की प्रशासन से मांग

संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। जिन चैनलों ने यह कार्यक्रम प्रसारित किया, उन पर प्रतिबंध लगाया जाए। भविष्य में धार्मिक आयोजनों की निगरानी के लिए प्रशासनिक दिशा-निर्देश तय किए जाएं।



Source link