98 रन से हारा AUS, केशव महाराज ने मारा ‘पंजा’, साउथ अफ्रीका के नाम पहला वनडे

98 रन से हारा AUS, केशव महाराज ने मारा ‘पंजा’, साउथ अफ्रीका के नाम पहला वनडे


Last Updated:

AUS vs SA 1st OdI Highlights: केर्न्स की धीमी विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसा गच्चा खाई कि मेहमान साउथ अफ्रीका ने 98 रन से मैदान मार लिया.

98 रन से हारा AUS, केशव महाराज ने मारा 'पंजा', साउथ अफ्रीका के नाम पहला वनडेसाउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे
केर्न्स: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 98 रन से हराते हुए तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की लीड ले ली. साउथ अफ्रीका के लिए पहले एडन मार्करम, तेंबु बावुमा और मैथ्यू ब्रीत्जके ने दमदार अर्धशतक जड़ा तो इसके बाद केशव महाराज ने अपनी फिरकी के दम पर कंगारुओं के पांच विकेट झटक लिए. सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच मैकेय में 22 अगस्त को होगा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने आठ विकेट खोकर 296 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 40.5 ओवर में सिर्फ 198 रन पर ही ऑलआउट हो गई. कप्तान मिचेल मार्श ने 96 गेंद पर 88 रन बनाए. बेन ड्वारशुइस ने 33 रन का योगदान दिया. लेकिन और कोई बैटर बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. नतीजा यह रहा कि पूरी ऑस्ट्रेलियन टीम 40.5 ओवर में ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की यह हार उसके फैंस को इसलिए भी दर्द दे गई क्योंकि यह टीम जीत की ओर बढ़ते-बढ़ते अचानक लड़खड़ा गई. ओपनर ट्रैविस हेड (27) ने ऑस्ट्रेलिया को आक्रामक शुरूआत दी और पहले सात ओवर में 60 रन बन गए. उन्होंने तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को एक ही ओवर में पांच चौके लगाए. हेड के साथ कप्तान मार्श ओपन करने आए थे. इन दोनों ने टीम को 60 रन तक बिना विकेट गंवाए पहुंचा दिया था लेकिन जैसे ही हेड आउट हुए तो विकेटों का पतझड़ आ गया.

ऑस्ट्रेलिया ने अपने छह विकेट 29 रन के भीतर गंवा दिए. उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन से छह विकेट पर 89 रन हो गया. इनमें से पांच विकेट केशव महाराज ने लिए. उन्होंने मार्नस लैबुशेन और एलेक्स कैरी को एलबीडब्ल्यू किया. कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस और एरॉन हार्डी क्लीन बोल्ड हुए.

89 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद कप्तान मिचेल मार्श और ड्वारशुइस (33) ने किसी तरह टीम को 150 रन के पार पहुंचाया. यह जोड़ी 160 रन के स्कोर पर टूटी और फिर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट होने में देर नहीं लगी.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन माक्ररम ने 82, कप्तान तेम्बा बावुमा ने 65 और मैथ्यू ब्रीज्के ने 57 रन बनाए. विश्व कप 2023 सेमीफाइनल के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह पहला वनडे था. मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका मुकाबला बारिश में धुल गया था.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

98 रन से हारा AUS, केशव महाराज ने मारा ‘पंजा’, साउथ अफ्रीका के नाम पहला वनडे



Source link