Last Updated:
पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट में 111 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 217 रन बनाए.
पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए पहले ही मैच में शतक जमाया. पृथ्वी शॉ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 141 गेंद में 111 रन की पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने मैच के दूसरे दिन खराब शुरुआत से उबरते हुए अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए. छत्तीसगढ़ की पहली पारी सोमवार को 252 रन पर सिमटी थी.
पृथ्वी शॉ ने सचिन धास के साथ पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की. हालांकि, इसके बाद टीम लड़खड़ा गई और 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए. ऋतुराज गायकवाड़ और अंकित बावने जैसे अनुभवी के जल्दी आउट होने के बाद पृथ्वी शॉ ने पांचवें विकेट के लिए सिद्धार्थ म्हात्रे के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की. उनकी पारी अंत लेग स्पिनर शुभम अग्रवाल की गेंद पर स्टंप होने से हुआ.
पृथ्वी शॉ के लिए यह उनके करियर का दूसरा पड़ाव जैसा है. उन्होंने अपने पहले पड़ाव में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई और वहां भी अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई. वे ना सिर्फ भारतीय टीम से बाहर हुए, बल्कि मुंबई की टीम से भी बाहर हो गए. इतना ही नहीं आईपीएल टीम ने भी उन्हें अलविदा कह दिया.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें