Last Updated:
केला एक ऐसा फल है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को काफी पसंद आता है. यहां तक की बीमार होने पर भी लोग इसे खाना नहीं छोड़ते हैं. 12 महीने बाजार में मिलने वाले इस फल को स्टोर करने की सबसे बड़ी समस्या होती है.

एक दिन में ही काला पड़ने लगता है, जिससे इसकी खराब होने की चिंता सताने लगती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं कि जिन्हें अपनाकर आप केला को खराब होने से बचा सकते हैं.

केला न सिर्फ खाने में अच्छा लगता है, बल्कि यह है सेहत के लिए भी काफी लाभप्रद होता है. क्योंकि इस पोषण से भरपूर माना जाता है. खाना खाने के बाद केला लेने से पाचन तंत्र ठीक रहता है. केला रखने के सही तरीका आपको बताते हैं.

जब भी कोई केला खरीदता है, तो वह हमेशा एक गुच्छे में मिलते हैं और लोग घर आकर भी उन्हें ऐसा ही रख देते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं की केला एक-दो दिन तक फ्रेश बने रहे, तो इनको ग्रुप से तोड़कर अलग-अलग रख देना चाहिए. ताकि एथिलीन गैस (जो पकने की प्रक्रिया को तेज करती है) का असर कम हो.

पका केला भी आप अगर कुछ समय के लिए सिर्फ रखना चाहते हैं, तो फ्रिज भी एक अच्छा ऑप्शन होता है. इसमें रखने से केले के ऊपर का छिलका भले ही काला पड़ जाए, लेकिन उसका अंदर का फल अच्छा रहता है. ऐसा करने से केले का सेल्फ लाइफ बढ़ जाता है.

केले में जो डांडिया होती हैं. वह भी फल को पकाने में मदद करती हैं, ऐसे में अगर उसे प्लास्टिक रेप किया अल्युमिनियम तेल में अच्छी तरह से लपेट देते हैं, तो ऐसा करने से गैस बाहर नहीं निकल पाएगी, जब गैस बाहर नहीं निकले, तो अकेला फ्रेश बने रहेंगे.

पके हुए केले को छीलकर टुकड़ों में काट लें और एयरटाइट डब्बे में रखकर फ्रीजर में स्टोर करें. ये केले बाद में स्मूदी, आइसक्रीम बेस या बेकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

केले कार्ब्स और फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं. इनमें कई जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. साथ ही पोटैशियम, विटामिन C, कैटेचिन और रेजिस्टेंट स्टार्च जैसे पोषक तत्व शामिल हैं,

जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. केले के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. ये हार्ट और पाचन के लिए फायदेमंद है.