मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड ने रीवा-ब्यौहारी-टेक्का मोड़ मार्ग पर टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी है। राज्य राजमार्ग क्रमांक 57 पर स्थित करकी टोल प्लाजा पर 16 अगस्त 2025 से टोल संग्रहण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
.
टोल प्लाजा के पहले हिस्से में किमी 0 से 72 तक हल्के व्यावसायिक वाहनों से 130 रुपये, ट्रक से 320 रुपये और मल्टी एक्सल ट्रक से 645 रुपये प्रति यात्रा वसूले जाएंगे। दूसरे हिस्से में किमी 72 से 111.500 तक हल्के व्यावसायिक वाहनों से 70 रुपये, ट्रक से 175 रुपये और मल्टी एक्सल ट्रक से 355 रुपये लिए जाएंगे।
टोल प्लाजा का पहला हिस्सा ग्राम मझा, तहसील ब्यौहारी में किमी 70.250 पर है। दूसरा हिस्सा ग्राम करकी, तहसील जयसिंहनगर में किमी 106.300 पर स्थित है। ये दरें 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेंगी।

वर्तमान में यह शुल्क केवल कमर्शियल वाहनों से लिया जा रहा है। प्राइवेट गाड़ियों को अभी छूट दी गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि टोल टैक्स से उनकी दैनिक यात्रा महंगी हो जाएगी। सड़क विकास निगम के अनुसार बेहतर सड़क सुविधा और रखरखाव के लिए टोल वसूली आवश्यक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी शहडोल-रीवा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय वाहनों को छूट या राहत संबंधी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है।