MP कैबिनेट का अहम फैसला, सरोगेट मां बनने पर मेटरनिटी लीव

MP कैबिनेट का अहम फैसला, सरोगेट मां बनने पर मेटरनिटी लीव


Last Updated:

MP Cabinet Decision: . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया. अब सिंगल पिता को भी वाइल्ड केयर लीव मिलेगा. इसके साथ ही सरोगेसी से मां बनने पर मेटरनिटी लीव मिलेगी,

MP कैबिनेट का अहम फैसला, सरोगेट मां बनने पर मेटरनिटी लीवमोहन कैबिनेट का अहम फैसला,
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को एमपी कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 को मंजूरी दी गई. बता दें कि ये नियम स्थाई यानी परमानेंट सरकारी कर्मचारियों पर लागू होंगे. संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों इसमें शामिल नहीं होंगे. इस नियम के मुताबिक अब सिंगल पिता को भी वाइल्ड केयर लीव मिलेगा. अगर वह बच्चा गोद लेते हैं तो उन्हें 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा. इसके साथ ही अब सरोगेसी से मां बनने पर मेटरनिटी लीव मिलेगा.

इसके साथ ही अब प्रदेश के एसटी छात्रों को कॉलेज हॉस्टलों में पूरे 12 महीने स्कॉलरशिप मिलेगी. अभी स्कॉलरशिप 10 महीने के लिए दी जाती थी. यह राशि छात्रों की संख्या के आधार पर दी जाएगी. लड़‌कों को 1650 रुपये और लड़कियों को 1700 रुपये हर महीने मिलेंगे.

कर्मचारियों की छुट्टी के लिए नए नियमों को मंजूरी

  • शिक्षकों को अपने काम के अलावा 10 दिन का अवकाश मिलेगा
  • सरोगेसी से मां बनने पर सरोगेट मां और कमीशनिंग मां दोनों को प्रसूति अवकाश यानी मेटरनिटी लीव मिलेगी
  • शिक्षकों को अपने काम के अलावा अतिरिक्त ड्यूटी करने पर हर साल 10 दिन का अर्जित अवकाश मिलेगा. आधा वेतन अवकाश अब पहले ही खाते में जोड़ा जाएगा. हर साल 1 जनकरी, 1 जुलाई को 10-10 दिन की छुट्टी जमा होगी.
  • अर्जित अवकाश (EL) की अधिकतम सीमा 120 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी गई है.
  • दिव्यांग कर्मचारियों या गंभीर बीमारी की स्थिति में जरूरत पड़ने पर परिवार का सदस्य भी आवेदन कर सकेगा.
  • छुट्टी मंजूर करने का अधिकार डेलीगेट किया जा सकेगा यानी उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जिम्मा सौंप सकेंगे.
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले

    • भोपाल के बैरसिया इलाके बांदीखेड़ी गांव में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMCS 2.0) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी.
    • प्रदेश में 5 आयुर्वेदिक महाविद्यालय और वेलनेस सेंटर खुलेंगे. इन जिलों में सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, मुरैना बालाघाट शामिल है.
    • गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की स्थापना और 20 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी
    • मुरैना की शकर मिल में किसानों के लिए आधुनिक शकर मिल खोलेंगे.
    • राज्य सरकार ने “गीता भवन” योजना को मंजूरी दी है
    • सिविल सेवा कर्मचारियों के अवकाश नियमों को भारत सरकार के अनुरूप किया जाएगा
      सरोगेसी से मां बनने वाली शासकीय सेवक को मैटरनिटी लीव मिलेगा. केंद्र का नियम मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया है. महिला शासकीय सेवक को प्रसूति अवकाश मिलेगी.
    • दत्तक संतान के लिए भी अवकाश. सिंगल पैरेंट या दिव्यांग पैरेंट को भी इसका लाभ मिलेगा.
    • कटनी में 23 अगस्त को माइनिंग कॉन्क्लेव होगी जिसमें देशभर के उद्योगपति शामिल होंगे

    Preeti George

    Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

    Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

    न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
    homemadhya-pradesh

    MP कैबिनेट का अहम फैसला, सरोगेट मां बनने पर मेटरनिटी लीव



    Source link