Last Updated:
Indore Love Jihad News: इंदौर में लव जेहाद का गंभीर मामला सामने आया है. अमन खान ने खुद को अमन साहू बताकर हिंदू युवती से दोस्ती की, मंदिर में शादी की और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया.
मध्य प्रदेश में फिर लव जेहाद का केसशादी के बाद अमन का असली चेहरा सामने आया. उसने पीड़िता को पूजा-पाठ करने से मना कर दिया और धीरे-धीरे उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन जब हालात बेकाबू हो गए, तो वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से आजाद नगर थाने पहुंची और अमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अमन खान एक कपड़े की दुकान पर काम करता था, जहां वह लड़कियों की फोटो और वीडियो चोरी-छिपे खींचा करता था. आरोपी के मोबाइल से कई अन्य युवतियों की भी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद किए गए हैं.अमन के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन और लव जेहाद जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य पीड़िताओं की पहचान की कोशिश जारी है.
मध्य प्रदेश में इस तरह के लव जेहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता बढ़ती जा रही है. इससे पहले भी कई जिलों में ऐसे मामले दर्ज हो चुके हैं, जहां युवतियों को झूठी पहचान के जरिए फंसाया गया और उनके साथ धोखाधड़ी व मानसिक शोषण किया गया.
रिपोर्टर- मिथिलेश गुप्ता
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें