वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ कोहली और रोहित का नाम, आईसीसी को देनी पड़ी सफाई

वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ कोहली और रोहित का नाम, आईसीसी को देनी पड़ी सफाई


Last Updated:

विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम बुधवार को आईसीसी वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गया. आईसीसी को भी इसका एहसास बाद में हुआ और उसने अपनी गलती भी सुधारी.

वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ कोहली और रोहित का नाम, आईसीसी को देनी पड़ी सफाईरोहित शर्मा और विराट कोहली.
नई दिल्ली. क्रिकेटजगत में बुधवार को तब तूफान आ गया जब विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम आईसीसी वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गया. फैंस आईसीसी की ताजा रैंकिंग देख तरह-तरह के सवाल करने लगे. कुछ ने आईसीसी पर निशाना साधा. इससे पहले कि मामला बिगड़ता आईसीसी को अपनी गलती का एहसास हो गया. आईसीसी ने बिना देरी किए रैकिंग की अपनी लिस्ट सुधारी और विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर से टॉप-10 में दिखने लगे.

आईसीसी ने जब पिछले हफ्ते वनडे रैंकिंग जारी की थी तो रोहित शर्मा दूसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर थे. पहले नंबर पर शुभमन गिल थे. एक हफ्ते बाद जब आईसीसी ने वनडे रैंकिंग अपडेट की तो विराट कोहली और रोहित शर्मा ना सिर्फ टॉप-10 से बल्कि टॉप-100 से ही गायब हो गए. इससे क्रिकेटफैंस हैरान रह गए. आखिर एक हफ्ते में ऐसा क्या हो गया कि विराट और रोहित का नाम आईसीसी रैंकिंग से गायब था.

बाद में आईसीसी को एहसास हुआ कि उसने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे उसके इरादे पर सवाल उठ रहे हैं. आईसीसी ने जल्दी ही अपनी गलती सुधारी और अपडेट रैंकिंग जारी की. अपडेट रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर लौट चुके थे. आईसीसी ने बताया कि यह तकनीकी गलती थी. जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था. आईसीसी की इस सफाई से उन फैंस का कन्फ्यूजन दूर हो गया जिन्हें लग रहा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम इसलिए हटाया गया है क्योंकि वे दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हुआ कोहली और रोहित का नाम, आईसीसी को देनी पड़ी सफाई



Source link