सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में सिंगरौली का उत्कृष्ट प्रदर्शन: 85.5% शिकायतों का निराकरण कर प्रदेश में पहला स्थान, 11 विभाग टॉप-5 में – Singrauli News

सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में सिंगरौली का उत्कृष्ट प्रदर्शन:  85.5% शिकायतों का निराकरण कर प्रदेश में पहला स्थान, 11 विभाग टॉप-5 में – Singrauli News



सिंगरौली जिले ने सीएम हेल्पलाइन की जुलाई माह की रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले ने कुल 84.66 ग्रेडिंग अंक हासिल किए, जबकि 85.50% शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करके संतुष्टिपूर्ण निराकरण की श्रेण

.

प्रमुख विभागों का रहा शानदार प्रदर्शन

कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि यह परिणाम लेवल 1 और लेवल 2 के अधिकारियों के अथक प्रयासों का नतीजा है। जिले के 11 विभागों ने प्रदेश में टॉप 5 में जगह बनाई है। इनमें से वन विभाग अपने ग्रुप में प्रथम स्थान पर रहा। गृह विभाग, नगर निगम सिंगरौली, सहकारिता विभाग और श्रम विभाग ने अपने ग्रुप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। राजस्व विभाग और किसान कल्याण विभाग तीसरे स्थान पर रहे। सामाजिक न्याय, जल संसाधन, खनिज विभाग और कुटीर ग्रामोद्योग विभाग ने 100 ग्रेडिंग अंक प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

कुछ शिकायतों का क्यों नहीं हुआ निराकरण?

कलेक्टर ने बताया कि लगभग 14.5% शिकायतें इसलिए संतुष्टिपूर्ण बंद नहीं हो पाईं, क्योंकि वे नौकरी, बिना पात्रता के आर्थिक सहायता या पारिवारिक विवादों से जुड़ी थीं, जिनका निराकरण नियमों के तहत संभव नहीं था। इस सफलता का मुख्य कारण शिकायतों की लगातार निगरानी रहा।

कलेक्टर ने बताया कि वे नियमित बैठकों में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि वे शिकायतों का उचित विश्लेषण करें। इससे उन्हें अपने विभागों की कमियों का पता लगाने और सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिल पाता है। कलेक्टर ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा।



Source link