आगर मालवा में श्वेतांबर जैन समाज का आठ दिवसीय पर्युषण पर्व बुधवार से शुरू हो गया है। जैन धर्मावलंबी इस दौरान विशेष स्वाध्याय, पूजन-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
.
प्रतिदिन सुबह साध्वी महाराज के प्रवचन होते हैं। रात में अजीतनाथ जैन मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं की आकर्षक आंगी रचना की जाती है। बुधवार को विशेष आंगी रचना के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रात 9 बजे भगवान की आरती हुई। गर्भगृह दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर के बाहर विशेष विद्युत सज्जा की गई।
जैन मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष विनोद जैन श्रीपाल ने बताया कि नवयुवक मंडल रोज आकर्षक आंगी रचना करेगा। पर्व के दौरान कई धार्मिक आयोजन होंगे। इनमें भगवान महावीर जन्मवाचन, कल्पसूत्र का वाचन, श्रीजी की माल का चल समारोह और स्वामीवात्सल्य शामिल हैं।
