Last Updated:
Bhopal Metro News: भोपाल मेट्रो का पहला फेज लगभग पूरा हो चुका है. पीएम मोदी उद्घाटन करने वाले हैं. लेकिन, इसके पहले खराब प्लानिंग के चलते मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़क खोदकर ऊंचाई बढ़ाई गई. जानें कहां…
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट में प्लानिंग की खुली पोल
भोपाल मेट्रो के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक की पहली लाइन के रूट में SBI मेट्रो स्टेशन बनाया गया है. जहां अगर आप कभी सड़क से गुजरे होंगे तो जरूर नोटिस किया होगा कि सड़क ज्यादा गहरी हो गई है. अब ऐसा करनामा भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट की देन है, जहां खराब प्लानिंग के चलते दो मेट्रो स्टेशन के नीचे की सड़क को खोदकर उसकी ऊंचाई बढ़ाई गई है.
राजधानी भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे से महज चंद कदमों की दूरी पर ही एमपी नगर का मेट्रो स्टेशन है, जहां कुछ महीनों पहले जब पिलर छोटे होने से मेट्रो स्टेशन और सड़क के बीच ऊंचाई कम हो गई थी. बड़े वाहन नही निकल पाते थे. यहां जुगाड़ के सहारे सड़क को ही खोदकर ऊंचाई बढ़ाई गई थी. ऐसा ही जुगाड़ प्रेस काम्प्लेक्स के पास एसबीआई मेट्रो स्टेशन के नीचे भी किया गया था.
पीएम के हाथों होगा उद्घाटन
भोपाल मेट्रो की सुभाष नगर से एम्स तक 6.2 किमी की पहली मेट्रो लाइन लाइन का हाल ही में सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्रायल के बाद निरीक्षण किया था. इसके बाद सीएम बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी से भी नई दिल्ली में मुलाकात करने पहुंचे थे. इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है की पीएम मोदी अक्टूबर में भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे.