बुरहानपुर में कल बिजली रहेगी बंद: सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उपकार नगर समेत कई इलाकों में मेंटेनेंस – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में कल बिजली रहेगी बंद:  सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उपकार नगर समेत कई इलाकों में मेंटेनेंस – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 अगस्त गुरुवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री रोहित भारती ने बताया कि 11 केवी ओपीएच फीडर का आवश्यक कार्य किया जाएगा।

.

बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इस दौरान उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर और हेंडल वाले बाबा मंदिर क्षेत्र प्रभावित होंगे। साथ ही अंबिका नगर, विजय नगर और संस्कार मंगल कार्यालय में भी बिजली नहीं रहेगी।

आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, इंद्र नगर, तुलसी मॉल, नारायण नगर और बारी समाज मंगल कार्यालय क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने सूचित किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार यह समय कम या ज्यादा हो सकता है।



Source link