खरगोन में 70 अस्थाई दुकानें हटाईं: एमजी रोड और छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई – Khargone News

खरगोन में 70 अस्थाई दुकानें हटाईं:  एमजी रोड और छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई – Khargone News


खरगोन नगर पालिका ने शहर में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को दोपहर 3:30 बजे नगर पालिका के उड़न दस्ते ने अभियान शुरू किया। कार्रवाई मुख्य मार्ग से शुरू होकर छोटी मोहन टॉकीज क्षेत्र और उमरखली रोड तक की गई।

.

राजस्व अधिकारी महेश वर्मा के अनुसार, सड़क पर अतिक्रमण से वाहनों और आमजन की आवाजाही प्रभावित होती है। इसलिए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर बिना सूचना के सख्त कार्रवाई की जाएगी।

70 से ज्यादा दुकानें हटाईं नगर पालिका की राजस्व टीम पिछले तीन दिनों से शहर में अभियान चला रही है। इस दौरान 70 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं। कार्रवाई में 20 से ज्यादा स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही अस्थाई और बेतरतीब ठेला संचालकों को चेतावनी दी गई।

सीएमओ कमला कोल ने कहा कि मुख्य मार्ग से ठेला कारोबारियों को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

देखिए कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें

सड़क पर दुकान लगाने वालों को भी हटाया

सड़क पर दुकान लगाने वालों को भी हटाया



Source link