एशिया कप से OUT…अब वेस्टइंडीज भागा ये पाकिस्तानी, हैट्रिक मैच हारने वाली टीम को करेगा जॉइन

एशिया कप से OUT…अब वेस्टइंडीज भागा ये पाकिस्तानी, हैट्रिक मैच हारने वाली टीम को करेगा जॉइन


Mohammad Rizwan CPL 2025: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को एशिया कप के लिए टी20 टीम में नहीं चुना गया. इसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ‘ए’ से ‘बी’ कैटेगरी में डिमोट भी कर दिया गया. लगातार दो झटकों के बाद रिजवान ने बड़ा फैसला किया है. अपने ‘या तो विन है या लर्न है’ कमेंट के लिए मशहूर रिजवान ने वेस्टइंडीज का रुख किया है. वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं.

CPL में क्यों खेलेंगे रिजवान?

पाकिस्तान टीम के चयनकर्ताओं ने दिसंबर में ही टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन न कर पाने के कारण बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था. उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठे थे. इसी फैसले के बाद रिजवान ने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं बनाई. इस झटके के बाद उन्होंने CPL में खेलने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: ‘मैच नहीं जिता सकते…’, बाबर-रिजवान की हुई छुट्टी तो पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने लिए मजे, जमकर उड़ाई खिल्ली

इस खिलाड़ी की लेंगे जगह?

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिजवान को अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी की जगह टीम में शामिल किया गया है. फारूकी एशिया कप से पहले यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान टीम से जुड़ेंगे, जिसकी वजह से उन्हें CPL छोड़ना पड़ा. 

हैट्रिक मैच हारने वाली टीम में रिजवान

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ यह रिजवान का CPL में पहला सीजन होगा. इस साल की शुरुआत में उन्हें बीबीएल (BBL) टीम मेलबर्न रेनेगेड्स ने भी चुना था. रिजवान ने अब तक 8421 टी20 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 43 का है. यह अनुभव निश्चित रूप से उनकी नई टीम के लिए फायदेमंद होगा. रिजवान की नई टीम सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स पहले ही चार में से तीन मैच हार चुकी है. उसे पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना है हैट्रिक मैच हारने वाली टीम में वह क्या कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: 7 छक्के और 253 का स्ट्राइक रेट…श्रेयस अय्यर के ‘चेले’ ने मचाई तबाही, ऋषभ के साथ किया काउंटर अटैक

पाकिस्तान क्रिकेट का ये नियम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नियमों के अनुसार, एक अनुबंधित खिलाड़ी 12 महीने में सिर्फ दो विदेशी टी20 लीग में भाग ले सकता है. CPL में खेलने के बाद रिजवान का यह कोटा पूरा हो जाएगा. वह बीबीएल 2025-26 में भी खेलने वाले हैं. पीसीबी से उन्हें जल्द ही अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके CPL में खेलने का रास्ता साफ हो जाएगा.



Source link