रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर होंगे भारत के नए वनडे कप्तान? BCCI का शुभमन गिल को NO, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

रोहित शर्मा की जगह श्रेयस अय्यर होंगे भारत के नए वनडे कप्तान? BCCI का शुभमन गिल को NO, रिपोर्ट्स में बड़ा दावा


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा की जगह वनडे का नया कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है, जबकि वर्कलोड के चलते शुभमन गिल को इस बड़े रोल के लिए मंजूरी नहीं मिलेगी. एक हिंदी अखबार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है.

रोहित की जगह अय्यर होंगे भारत के नए वनडे कप्तान?

यह पता चला है कि BCCI और चयनकर्ता वनडे फॉर्मेट के लिए एक अलग विकल्प पर विचार कर रहे हैं. BCCI कथित तौर पर श्रेयस अय्यर को भारत की वनडे टीम का अगला कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट बताती है कि श्रेयस अय्यर को 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत के अगले कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. खासतौर पर वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए.

 



Source link