नर्मदापुरम के कोतवाली थाना क्षेत्र में माखननगर रोड स्थित कॉलोनी में बुधवार दोपहर 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप की घटना हुई। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दूर का चाचा है। रेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद छात्रा
.
दोपहर में अंकिता नगर स्थित मकान में वारदात
कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी उसका दूर का चाचा है। बुधवार दोपहर आरोपी पीड़िता को अपने भाई के घर कालिका नगर के पास स्थित एक कॉलोनी की ओर ले गया। मकान में केवल आरोपी और पीड़िता थे। आरोपी ने जबरदस्ती गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।
कोतवाली थाने में रात में केस दर्ज हुआ।