भारत-पाकिस्तान और…एशिया कप के लिए किन-किन टीमों का हुआ ऐलान? देख लें स्क्वॉड की लिस्ट

भारत-पाकिस्तान और…एशिया कप के लिए किन-किन टीमों का हुआ ऐलान? देख लें स्क्वॉड की लिस्ट


Asia Cup 2025 All Squad: एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में है. इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. एशिया कप की वापसी दो सालों के बाद हुई है. पिछली बार 2023 में टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था. तब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बार एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में होगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी.

टीम इंडिया में अनुभवी और युवा खिलाड़ी

भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा. इसके बाद दूसरा मुकाबला 14 तारीख को चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है. भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल के नहीं होने पर काफी विवाद हो रहा है. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. अनुभव और युवा खिलड़ियों का टीम इंडिया में बेहतरीन मिश्रण है. अब देखना है कि सूर्यकुमार यादव इस बार ट्रॉफी उठा पाते हैं या नहीं.

पाकिस्तान टीम में बाबर और रिजवान नहीं

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ में से दो टीमें ने अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है. भारत के अलावा सिर्फ पाकिस्तान ने ही टीम की घोषणा की है. उसने अनुभवी तिकड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह को टीम में नहीं रखा है. बाबर और रिजवान को खराब स्ट्राइक रेट के कारण टीम से बाहर निकाल दिया गया है. वहीं, नसीम शाह अपनी गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए हैं और लगातार विकेट लेने में नाकाम रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ​संजू सैमसन OUT…शुभमन गिल-अभिषेक शर्मा ओपनर, एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11!

एशिया कप के लिए घोषित की गई सभी टीमें इस प्रकार हैं:

अफगानिस्तान: टीम की घोषणा अभी बाकी है.

बांग्लादेश: टीम की घोषणा अभी बाकी है.

हांगकांग: टीम की घोषणा अभी बाकी है.

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

ओमान: टीम की घोषणा अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें: भगवान राम और हनुमान…सूर्यकुमार की ‘सनातनी’ घड़ी में पूरा अयोध्या, कीमत जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकिम.

श्रीलंका: टीम की घोषणा अभी बाकी है.

संयुक्त अरब अमीरात: टीम की घोषणा अभी बाकी है.



Source link