किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला: छतरपुर की विश्वनाथ कॉलोनी में महिला की मौत, बेटी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज – Chhatarpur (MP) News

किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:  छतरपुर की विश्वनाथ कॉलोनी में महिला की मौत, बेटी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज – Chhatarpur (MP) News



पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की पहचान का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में गुरुवार को एक किराएदार ने मकान मालिक महिला प्रियंका पाठक (35 वर्ष) और उनकी बेटी पर हमला कर दिया। हमले में प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

प्रियंका अपने पति गोलडू पाठक के साथ कॉलोनी में रहती थीं। अचानक हुए हमले में मकान मालिक और उनकी बेटी घायल हो गई हैं।

भोपाल से रक्षाबंधन पर घर आई हुई थी बेटी मृतक महिला का नाम शरमन पाठक पति स्व सुरेश पाठक निवासी विश्वनाथ कॉलोनी की रहने वाली है। मृतक महिला की एक लड़की दो लड़के हैं एक लड़की की मौत हो चुकी है दूसरा बाबू पाठक जिंदा है। बेटी प्रियंका पाठक भोपाल से रक्षाबंधन पर छतरपुर आई थी। बेटी को भी घाव है उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है उसका इलाज जारी है।

आरोपी महेश राय पत्नी शालू राय के 1 साल से किराए के मकान में रह रहा था आरोपी नशे का आदि है। उसने बका से हमला किया और मौके से भाग गया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है।

वहीं लोगो ने बताया है कि मृतिका की बेटी ने आरोपी का पीछा भी किया था, इसी दौरान आरोपी ने बेटी पर भी बका मारा। मामला समूह के पैसे को लेकर बताया जा रहा है।

आरोपी किराएदार की तलाश जारी सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी किराएदार की तलाश की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की पहचान का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है जल्द से जल्द उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।



Source link