नई दिल्ली. एशिया कप 2025 के लिए जब से टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तब से कुछ बातों को लेकर लगातार बवाल मच रहा है. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एशिया कप 2025 के लिए भारत की टी20 टीम में चुनकर हर किसी को हैरान कर दिया. हर्षित राणा को मौका देने के चक्कर में सेलेक्टर्स ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देने के नाम पर एशिया कप 2025 की टीम से बाहर कर दिया. एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद अजीत अगरकर और उनकी टीम की आलोचना हो रही है.