अवैध शराब का विरोध, 4 ग्रामीणों को गाड़ी से कुचला: कटनी की स्लीमनाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार – Katni News

अवैध शराब का विरोध, 4 ग्रामीणों को गाड़ी से कुचला:  कटनी की स्लीमनाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार – Katni News


कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने पर शराब ठेकेदार के लोगों ने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अपनी गाड़ी से ग्रामीणों को कुचलने की कोशिश की, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

यह घटना गुरुवार दोपहर 12.30 बजे संसारपुर गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार, शराब ठेकेदार मंचू असाटी के गुंडे शराब से भरी फोर व्हीलर गाड़ी लेकर आए थे। जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया।

इस हमले में रामू कोल, हरिओम नाई, विपतराम यादव और ललित दुबे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके से सफेद बोलेरो गाड़ी, 12 पेटी अवैध शराब, दो मोबाइल फोन और 8,750 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 7.79 लाख रुपए बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपी रीवा के नितेश जायसवाल और तेवरी के पिंटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी शराब ठेकेदार मंचू असाटी अभी भी फरार है।

देखिए घटना की तस्वीरें

रामू कोल को संभालते हुए परिजन।

रामू कोल को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामू कोल को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link