भास्कर संवाददाता । मुरैना मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना तथा मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1
.
कार्यक्रम में जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीश एवं सचिव आशीष शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरआर सिंह सेंगर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डीके शर्मा, कनिष्ठ वैज्ञानिक पीआरएस चौहान, विद्यालय प्राचार्य मुकेश कुमार शांडिल्य, इको क्लब प्रभारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ व लगभग 95 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य शांडिल्य ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। आशीष शर्मा ने पर्यावरण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी और विद्यार्थियों से जल संरक्षण के लिए ठोस पहल करने का आह्वान किया। आरआर सिंह सेंगर ने जल अधिनियम 1974, वायु अधिनियम 1981 तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की जानकारी देते हुए कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक का कम उपयोग, बिजली-पानी की बचत और वृक्षारोपण जैसे उपाय अपनाने की अपील की। कार्यक्रम संचालन इको क्लब प्रभारी डॉ. शर्मा ने किया और आभार वरिष्ठ वैज्ञानिक डीके शर्मा ने व्यक्त किया।