BCCI ने क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन मंगाया: सीनियर मेंस, विमेंस और जूनियर मेंस लिए पोजिशन खाली; एस शरत को हटाया जा सकता है

BCCI ने क्रिकेट सिलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन मंगाया:  सीनियर मेंस, विमेंस और जूनियर मेंस लिए पोजिशन खाली; एस शरत को हटाया जा सकता है


स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एस शरत सितंबर 2021 में जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को मेंस सीनियर क्रिकेट टीम सिलेक्शन कमेटी के सदस्य के दो पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। BCCI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

BCCI ने इकसे अलावा विमेंस टीम सिलेक्शन कमेटी के लिए चार और जूनियर मेंस के लिए एक पद के लिए आवेदन मंगाया हैं। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 10 सितंबर है।

एस शरत को हटाया जा सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है। फिलहाल, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरत शामिल हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर में होने वाली एनुअल जरनल बॉडी मीटिंग के बाद सीनियर सिलेक्शन कमेटी में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। शरत सितंबर 2021 में जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष थे और जनवरी 2023 में सीनियर सिलेक्शन कमेटी में प्रमोट हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड उनकी जगह किसी नए चेहरे को नियुक्त कर सकता है।

अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।

अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।

मेंस सीनियर सिलेक्शन कमेटी- आवेदन करने के लिए ये योग्यता जरूरी

  • 7 टेस्ट मैच खेले हो।
  • 30 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो।
  • या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच का अनुभव हो।
  • आवेदन करने वाले खिलाड़ी के संन्यास को कम से कम पांच साल का समय बीत गया हो।

विमेंस सिलेक्शन कमेटी- आवेदन करने के लिए ये योग्यता जरूरी

  • पूर्व खिलाड़ी जिन्होंने भारतीय विमेंस नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व किया हो।
  • संन्यास को कम से कम पांच साल का समय बीत गया हो।
  • BCCI की किसी भी क्रिकेट कमेटी का 5 सालों से सदस्य न हो।

जूनियर मेंस सिलेक्शन कमेटी- आवेदन करने के लिए ये योग्यता जरूरी

  • कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेले हो।
  • कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास लिया हो।
  • BCCI की किसी भी क्रिकेट कमेटी का 5 सालों से सदस्य न हो।

खबरें और भी हैं…



Source link