अहिल्यादेवी की पुण्यतिथि पर पालकी: खरगोन में 500 लोग यात्रा में शामिल, फूल बरसाकर स्वागत – Khargone News

अहिल्यादेवी की पुण्यतिथि पर पालकी:  खरगोन में 500 लोग यात्रा में शामिल, फूल बरसाकर स्वागत – Khargone News


खरगोन में देवी अहिल्या की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विशेष आयोजन हुआ। दोपहर 3:30 बजे मातोश्री की पालकी यात्रा शुरू हुई। इसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार और नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने भाग लिया।

.

शोभायात्रा देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। यह तिलक पथ से होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा पहुंची। फिर सराफा बाजार, गोल बिल्डिंग और झंडा चौक होते हुए किला मैदान तक गई। अंत में यात्रा कुंडा तट स्थित महाकाल मंदिर पहुंची। यहां कुलदेवता मल्हारी मार्तंड की महाआरती की गई।

क्षत्रिय महाराष्ट्रीयन समाज के अध्यक्ष अनिल कोंकने के नेतृत्व में महाराष्ट्रीयन और धनगर समाज के 500 से अधिक लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।

अहिल्योत्सव समिति ने 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें चित्रकला, रंगोली और हल्दी कुमकुम जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। क्षत्रिय मराठा समाज की अध्यक्ष मंदा कराले सहित भारती कोकणे, हेमा दलवे, संगीता वाघ, मोहिनी मोरे, वर्षा मोरे, संगीता उगले, किरण चौहान, सुनिता सोनवणे और प्रीति सोनवणे समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।



Source link