NH-43 पर 4 रेलवे फाटक का काम अटका: उमरिया-शहडोल रूट पर खराब सड़क से परेशानी, दिसंबर तक पूरा होगा ओवरब्रिज का निर्माण – Umaria News

NH-43 पर 4 रेलवे फाटक का काम अटका:  उमरिया-शहडोल रूट पर खराब सड़क से परेशानी, दिसंबर तक पूरा होगा ओवरब्रिज का निर्माण – Umaria News



उमरिया से शहडोल के बीच नेशनल हाईवे-43 पर चार रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा है। इन फाटकों के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है। अमहा, देवगंवा, पठारी और मोर्चा फाटक के दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर का हिस्सा जर्जर हो चुका है।

.

2017 से शुरू हुए नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ओव्हर ब्रिज निर्माण कंपनी टीबीसीएल की ओर से लगातार देरी की जा रही है। कंपनी ने रेलवे और एमपीआरडीसी के अधिकारियों को दिसंबर 2025 तक का समय मांगा है।

इन चारों स्थानों पर हर मौसम में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश में कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती है। सड़क के दोनों तरफ के शोल्डर भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे वाहन सड़क से उतर जाते हैं। बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और बड़े वाहन खराब होकर रुक जाते हैं। ठंडी और गर्मी में धूल और दस्त के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है।

एमपीआरडीसी के शहडोल संभागीय प्रबंधक अवधेश स्वर्णकार ने बताया कि रेलवे ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। विभाग ठेकेदार को लगातार नोटिस जारी कर रहा है और कार्य की निगरानी कर रहा है।



Source link