टाटा मोटर्स की बिक्री अगस्त में 13 फीसदी बढ़ी
टा मोटर्स ने बताया कि अगस्त में घरेलू बिक्री 21.6 फीसदी बढ़कर 25,420 यूनिट्स रही, जो पिछले साल अगस्त में 29,140 यूनिट्स थी.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 3, 2020, 1:29 PM IST
पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी बिक्री में 154 फीसदी का उछाल
इस दौरान घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल कैटेगरी में बिक्री दोगुने से अधिक बढ़कर 18,583 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 7,316 यूनिट्स थी. हालांकि इस दौरान कंपनी के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 28 फीसदी की दर्ज की गई.
Tata Motors ने लॉन्च किया Nexon का नया वेरिएंटTata Motors ने बुधवार अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट में ग्राहकों को किफायती कीमत में कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. टाटा ने 8.36 लाख (एक्स शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर Nexon XM(S) वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है. बता दें कि Nexon XM(S) में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया जाएगा जो इस कार को एक प्रीमियम फील देता है. सिर्फ इतना ही नहीं इस कार में आपको ऑटो हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें- Skoda ने पेश की पहली Enyaq iV इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में चलेगी 510 km
Nexon XM(S) पेट्रोल और डीजल दोनों के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है. यह एक हाईटेक कार है जिसे ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसी बेहतर सुविधाएं दी गई हैं. कार ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. नए और प्रीमियम फीचर्स के साथ ही Nexon XM(S) में पहले से मौजूद फीचर्स जैसे लेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, ड्राइवर और को-पैसेंजर एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हरमन और मल्टी ड्राइव मोड्स (ईको, सिटी और स्पोर्ट) द्वारा कनेक्टनॉट इंफोटेनमेंट सिस्टम को पहले की तरह ही रखा गया है.