खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को जगह-जगह से खाद्य सैंपल लिए।
सिवनी शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की अधिकारी सोनू तिवारी के नेतृत्व में टीम ने अचानक जाकर निरीक्षण किया। टीम ने सुधा ट्रेडर्स, हरी नारायण अग्रवाल, हीरा एजेंसी, महावीर आइसक्रीम, हेलो जूस सेंटर, शक्ति बेकर्स और इंडियन कॉफी हाउ
.
स्पॉट जांच के बाद सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए
कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देश पर, विभाग ने चलित खाद्य प्रयोगशाला की मदद से इन नमूनों की मौके पर ही थोड़ी जांच की। नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि शहर में कुछ प्रतिष्ठानों में मिलावट की शिकायतें मिली थीं। यह सीधे लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए टीम ने यह कार्रवाई की।
लोगों से मिली शिकायत के बाद टीम ने यह कार्रवाई की।
जनता से मिलावट की जानकारी टीम को देने की अपील
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को बताएं। टीम मौके पर जांच कर सकती है और जरूरत पड़ने पर अधिकारी सुधार सूचना पत्र जारी करने या कार्रवाई की दिशा में जाएंगे।