आंध्रप्रदेश की टीम ने देखा भोपाल का कचरा प्रबंधन: डोर-टू-डोर सिस्टम को सराहा; ट्रांसफर स्टेशन और भानपुर साइट पर भी पहुंची टीम – Bhopal News

आंध्रप्रदेश की टीम ने देखा भोपाल का कचरा प्रबंधन:  डोर-टू-डोर सिस्टम को सराहा; ट्रांसफर स्टेशन और भानपुर साइट पर भी पहुंची टीम – Bhopal News


आंध्रप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल की कचरा व्यवस्था को देखा।

आंध्रप्रदेश के नगरीय निकायों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भोपाल नगर निगम के कचरा प्रबंधन को देखा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सिस्टम को सराहा तो कचरा ट्रांसफर स्टेशन और भानपुर साइट को भी देखा।

.

अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए कचरा प्रबंधन के भोपाल मॉडल को विस्तार से समझाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भोपाल में स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्य, नवाचार और कचरा प्रबंधन की सराहना भी की। प्रतिनिधिमंडल में मंगलागिरी ताड़ेपल्ली, एस. अलीम बाशा, के. अर्जुन राव, के. वेंकटेश्वर रेड्डी के अलावा वी. लक्ष्मी एवं सुश्री बिंदु आदि शामिल थे।

पावर पाइंट प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी लेता प्रतिनिधिमंडल।

ये भी जाना प्रतिनिधिमंडल ने शहर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था के अलावा दाना-पानी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन एवं यहां संचालित थर्माकोल, कोकोनट वेस्ट रिसाइकल हब, अन्ना नगर स्थित टेक्सटाइल रिकवरी प्लांट, भानपुर रिक्लेमेशन साइट आदि का अवलोकन किया। अपर आयुक्त चौहान ने पूरी जानकारी दी।



Source link