खरगोन-बड़वानी में LLM कोर्स की शुरुआत: विधि महाविद्यालय और टंट्या भील विवि में मिली मंजूरी; स्थानीय छात्रों को राहत – Barwani News

खरगोन-बड़वानी में LLM कोर्स की शुरुआत:  विधि महाविद्यालय और टंट्या भील विवि में मिली मंजूरी; स्थानीय छात्रों को राहत – Barwani News


क्षेत्रीय सांसद गजेंद्रसिंह पटेल।

खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिली है। शासकीय विधि महाविद्यालय बड़वानी और क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन में एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू होगा।

.

विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पुरानी मांग पूरी हुई है। क्षेत्रीय सांसद गजेंद्रसिंह पटेल के उच्च शिक्षा विभाग से निरंतर आग्रह के बाद यह अनुमति मिली है।

आदेश की कॉपी।

सांसद पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उच्च शिक्षा का विस्तार हो रहा है। एलएलएम पाठ्यक्रम से विधि शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।

इस फैसले से खरगोन-बड़वानी के साथ आसपास के जिलों के छात्रों को लाभ होगा। अब उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।



Source link