हत्या के बाद कारोबारी फरार: 10 साल के बेटे के सामने पार्टनर को चाकू गोदा, मौत – Indore News

हत्या के बाद कारोबारी फरार:  10 साल के बेटे के सामने पार्टनर को चाकू गोदा, मौत – Indore News



इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम 140 के मिलन हाइट्स में उद्योगपति चिराग जैन (40) की उनके ही बिजनेस पार्टनर और बचपन के दोस्त विवेक जैन ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है। वारदात के समय चिराग का 10 वर्षीय बेटा विहान भी

.

उसने विवेक को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लगातार वार करता रहा। हमले में चाकू तक टूट गया। इसके बाद विवेक वहां से फरार हो गया।चिराग पत्नी पूनम और बेटे के साथ सी-1 ब्लॉक के फ्लैट नंबर 806 में रहते थे। उनकी पाइप और कृषि यंत्रों की कंपनी थी, साथ ही अन्य पाइप कंपनी की मप्र में डीलरशिप भी थी। विवेक व चिराग मूल रूप से भिंड के हैं। 2012 से इंदौर में कारोबार कर रहे थे।

दोनों अरिहंत सेल्स पाइप प्रा.लि. में 50-50% पार्टनर थे, लेकिन दो महीने पहले पार्टनरशिप टूटने के बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। विवेक लोन पर चढ़ी संपत्तियों को मुक्त कराना चाहता था।



Source link