21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में संघ के बड़े कार्यक्रम होंगे – Indore News

21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रदेश में संघ के बड़े कार्यक्रम होंगे – Indore News



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी शनिवार को इंदौर में थे। उन्होंने संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के चुनिंदा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।

.

मुख्य एजेंडा संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर था। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) में मालवा प्रांत सहित पूरे प्रदेश के हजारों गांवों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। तय किया गया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विजय दशमी उत्सव कार्यक्रम आयोजित होंगे।

संघ पहली बार 15 से 30 वर्ष तक के स्वयंसेवकों के लिए युवा शिविर आयोजित करेगा। 1 से 15 जनवरी तक हिंदू सम्मेलन होंगे। शताब्दी वर्ष में संघ सामाजिक सम्मेलन भी करेगा। 10 दिन का घर-घर संपर्क अभियान भी चलाएगा। इन कार्यक्रमों में छोटे से छोटे समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस बार संघ भीतर तक के गांवों में पहुंचेगा। युवाओं, प्रोफेशनल्स के साथ किसान, व्यापारियों, महिलाओं को भी जोड़ेगा।



Source link