कौन लेगा ड्रीम XI की जगह, टीम स्पॉन्स बनने की रेस में शामिल बड़ी कंपनियां

कौन लेगा ड्रीम XI की जगह, टीम स्पॉन्स बनने की रेस में शामिल बड़ी कंपनियां


Last Updated:

Who Can Replace Dream11 As Team India’s Sponsor? ड्रीम इलेवन ने भारतीय टीम की स्पॉन्सरशिप से हाथ पीछे खींच लिया है. अब इस रेस में कौन कौन सी बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

कौन लेगा ड्रीम XI की जगह, टीम स्पॉन्स बनने की रेस में शामिल बड़ी कंपनियांभारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल
नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा बेटिंग एप पर देश में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की वजह से भारतीय टीम के सामने समस्या आ गई है. Dream11 के टीम इंडिया के स्पॉन्सर के रूप में कॉन्ट्रैक्ट से बीच में बाहर निकलने से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है. एशिया कप 2025 की शुरुआत में कुछ ही हफ्ते बचे हैं बोर्ड को अब एक नया स्पॉन्सर ढूंढना होगा. पुरुष टीम के लिए एशिया कप जर्सी को फिर से प्रिंट करना होगा. Dream11 ने टीम इंडिया का साथ छोड़ने का फैसला भारतीय संसद में ‘ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025’ के पारित होने के बाद हुआ लिया. बिल के पास होने के बाद पैसे वाले गेमिंग प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लग गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सरशिप बनने का मौका तमाम कंपनी के पास होगा. इस वक्त ड्रीम इलेवन के कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद जगह खाली है. चलिए हम उन टॉप दावेदारों पर नजर डालते हैं जो Dream11 की जगह लेने पर विचार कर सकते हैं. लिस्ट में Zerodha, Angel One, और Groww जैसी फिनटेक कंपनियों ने नाम हैं. इन सबने पिछले साल या उससे अधिक समय में ग्राहकों का एक बड़ा आधार बनाया है, जिससे स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड में निवेश का पावर आम जनता के हाथों में आ गया है. टीम इंडिया स्पॉन्सर उन्हें अपने ग्राहक आधार को और बढ़ाने में मदद कर सकता है.

ऑटोमोबाइल और FMCG क्षेत्र भारत में सबसे प्रमुख क्षेत्रों में से एक हैं. उन्होंने कई क्रिकेटिंग इवेंट्स को प्रायोजित किया है. टाटा ग्रुप इस वक्त में इंडियन प्रीमियर लीग का प्रमुख प्रायोजक है. कुछ ऑटोमोबाइल और FMCG कंपनियां टीम इंडिया प्रायोजन के अवसर का लाभ उठाने की सोच सकती हैं. Reliance और Adani Group जैसे समूह भी Dream11 के बाहर निकलने को एक शानदार मौके के तौर पर देख सकते हैं. Reliance और Adani Group ने पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में निवेश किया है. यह उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के जरिए से निवेश करने का सुनहरा अवसर हो सकता है.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

कौन लेगा ड्रीम XI की जगह, टीम स्पॉन्स बनने की रेस में शामिल बड़ी कंपनियां



Source link