सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली सरसों का तेल, सेहत के लिए है जहर… इन तरीके से चुटकियों में हो जाएगी पहचान

सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली सरसों का तेल, सेहत के लिए है जहर… इन तरीके से चुटकियों में हो जाएगी पहचान


Last Updated:

Mustard Oil Check Real or Fake: सरसों तेल हर घर में इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि इसकी मांग और खपत दोनों बहुत ज्यादा है. बाजार में नकली सरसों तेल भी खबू आ रहा है. ऐसे में इसकी पहचान होना सेहत के लिए बेहद जरूरी है. जानें तरीका…(रिपोर्ट: पिंटू अवस्थी)

sarso ka tel asli hai ya nakli kaise pahchane,mustard oil purity check,sarso ke tel ke fayde,sarso ke tel ke nuksan,Lifesyle,food,Sarso ke tel ki pehchan kaise kare,sarso ke tel me milawat kis chij ki hoti hai, Mustard oil, how to identify genuine mustard oil, what is mustard oil, how to check adulteration in mustard oil, सरसों का तेल, कैसे पहचानें असली सरसों का तेल, सरसों का तेल कैसै होता है, सरसों के तेल में मिलावट कैसे चेक करें

इन दिनों बाजार में हो रही मिलावट के चलते मन में यही डर रहता है कि हम जिस चीज को हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वो असली है या नही? बात सरसों के तेल की करें तो इसका उपयोग खाने से लेकर शरीर की मालिश तक में किया जाता है. सरसों का तेल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हो रही मिलावट ने सरसों तेल को भी नहीं छोड़ा है. सरसों के तेल में भी जमकर मिलावट हो रही है. इसकी वजह से कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है. मिलावट वाला सरसों तेल शरीर में कई तरह की तकलीफ पैदा कर रहा है.

Mustard Oil

अगर आप भी बाजार से सरसों का तेल खरीद कर खाते हैं तो पहले परख लीजिए कि वो असली है या नकली. हम आपको असली या नकली परखने का बेहद आसान तरीका बताते हैं.

फाइल

सरसों के तेल में मिलावट की पहचान करने के लिए आप फ्रीजिंग टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में सरसों का तेल निकाल लें.

फाइल

इस तेल को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. फिर इसे बाहर निकाल कर देखें. अगर तेल जमा हुआ नजर आए और उसमें सफेद धब्बे जैसे दिखें तो समझ जाएं की तेल में मिलावट है.

Mustard oil, how to identify genuine mustard oil,

सरसों तेल की महक से भी अशुद्ध तेल की पहचान कर सकते हैं. दरअसल, शुद्ध सरसों के तेल की महक बहुत तेज और तीखी होती है. वहीं, नकली सरसों के तेल में वो महक इतनी स्ट्रांग नहीं आती है.

Mustard oil, how to identify genuine mustard oil,

सरसों के तेल को गर्म करें, अगर उसे कढ़ाई में गर्म करने पर तेज धुआं निकले और उसकी तेज महक कम हो जाए तो समझ जाएं की तेल असली है. वहीं, नकली सरसों के तेल में ऐसा नहीं होता है.

फाइल

सरसों के तेल का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है. वहीं, नकली सरसों के तेल का रंग हल्का सा सफेद होता है. शुद्ध सरसों के तेल में चमक होती है. अगर सरसों के तेल का रंग बिल्कुल हल्का है, तो समझ जाएं की ये मिलावटी है.

homelifestyle

PHOTOS: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली सरसों का तेल, इस तरह करें असली की पहचान



Source link