रोहित शर्मा की जगह कौन बनेगा भारत का अगला वनडे कप्तान? सामने आ गया चौंकाने वाला सच

रोहित शर्मा की जगह कौन बनेगा भारत का अगला वनडे कप्तान? सामने आ गया चौंकाने वाला सच


रोहित शर्मा के बाद भारत का अगला वनडे कप्तान कौन होगा इसको लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं. हाल ही में खबर आई थी कि श्रेयस अय्यर को BCCI अगले वनडे कप्तान के तौर पर देख रही है. वहीं, फिर अचानक से शुभमन गिल का नाम बीच में आ जाता है कि उन्हें तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जा सकता है. इसी बीच भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने एक चौंकाने वाली बात कही है. आकाश चोपड़ा के मुताबिक श्रेयस अय्यर के अगले वनडे कप्तान बनने की चर्चा महज अफवाहों से ज्यादा कुछ नहीं है.

रोहित शर्मा की जगह कौन बनेगा भारत का अगला वनडे कप्तान?

आकाश चोपड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि शुभमन गिल के लिए रास्ता पहले ही तय हो चुका है. वह तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बन सकते हैं. शुभमन गिल मौजूदा समय में भारत के टेस्ट कप्तान हैं. इसके अलावा उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारत का उपकप्तान बनाया गया है. आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘अगले वनडे कप्तान शुभमन गिल होंगे. शुभमन गिल पहले से ही वनडे में उप-कप्तान हैं और टेस्ट में भी कप्तानी कर रहे हैं. बिना किसी आधिकारिक घोषणा के यह स्पष्ट है कि यह पद शुभमन गिल का ही है.’

Add Zee News as a Preferred Source


सचिन-लारा और ब्रैडमैन भी नहीं बना पाए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, अगले 150 साल तक भी टूटना नामुमकिन

सामने आ गया चौंकाने वाला सच

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अक्षर पटेल, जो पहले टी20 उप-कप्तान के रूप में काम करते थे, उन्होंने खराब प्रदर्शन के कारण अपनी जिम्मेदारी नहीं खोई थी, लेकिन एक लीडर के रूप में शुभमन गिल के उभरने से यह रोल शिफ्ट हुआ है. इसका कारण है कि शुभमन गिल वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारत के अगले कप्तान बनने के दावेदार हैं. आकाश चोपड़ा की यह टिप्पणी तब आई है, जब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच वनडे कप्तानी को लेकर रेस लगी हुई है.

एशिया कप 2025 से पहले इस क्रिकेटर का अचानक हुआ निधन, सदमे में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस

शुभमन गिल क्यों हैं वनडे कप्तान बनने के दावेदार?

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में पहले से ही टीम इंडिया के कप्तान हैं. शुभमन गिल के पास ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का अनुभव है. शुभमन गिल जिस तरह के बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वह अगले 10 से 15 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं. शुभमन गिल ने अभी तक 55 वनडे मैचों में 59.04 की तूफानी औसत से 2775 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 दोहरा शतक, 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. शुभमन गिल भारत के लिए अभी तक 37 टेस्ट मैचों में 2647 रन बना चुके हैं, जिसमें 9 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. 21 टी20 मैचों में 30.42 की औसत से शुभमन गिल ने 578 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.



Source link