Sagar Weather: नया सिस्टम एक्टिव, 40-50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

Sagar Weather: नया सिस्टम एक्टिव, 40-50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट


Last Updated:

Sagar Weather Update Today: सागर में शनिवार को दोपहर के बाद देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला चलता रहा. रविवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.

8 इंच तक हो सकती बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव हो गया है. इसकी वजह से तेज बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, शनिवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही. शहर में 1 इंच बारिश रिकार्ड की गई.

तापमान में आई गिरावट

इसके अलावा, जैसीनगर देवरी केसली में दो दो इंच बारिश हुई, जिले में अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से महज दो प्रतिशत अधिक है. 1 जून से आज दिनांक तक जिले की औसत बारिश 975 mm हो चुकी है.

कोटा पूरा करने 9 इंच की जरूरत

इधर, मौसम विभाग ने मोबाइल यूजर्स के नंबर पर मैसेज भेज कर यह अलर्ट दिया, जिसमें 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज चमक के साथ पानी बरसने और कहीं-कहीं पर बिजली गिरने की भी संभावना है.

बिजली गिरने की संभावनामौसम विभाग के द्वारा जारी किए

मौसम विभाग द्वारा जारी मैसेज के अनुसार, इस 115.6 से 204.4 मिमी यानी 4.5 से लेकर 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान बताया गया है. कहीं-कहीं पर इस तरह की बारिश होती है तो बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी एक्टिव है. उसने अपनी टीमों को भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी की है.

मौसम विभाग ने मोबाइल पर भेजो अलर्ट

मौसम में बदलाव की चलते एक बार फिर तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा. रविवार को भी इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है.

सागर मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, नया सिस्टम एक्टिव होने और नमी होने की वजह से पूरे जिले में दिनभर तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश देखने को मिलती रहेगी.

सागर मौसम

सागर मौसम विभाग के प्रभारी वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे बताते हैं कि निम्न दबाव के क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ की स्थिति को देखते हुए जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिन भर होगी बारिश

पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय और निकटवर्ती क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अवस्थित है. इससे जुड़ा ऊपरी हवा चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।

homemadhya-pradesh

Sagar: नया सिस्टम एक्टिव, 50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा, अगले 24 घंटे में..



Source link